Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सुशांत सिटी सेक्टर-3 में छात्रों के बीच विवाद में चली गोलियां,...

मेरठ: सुशांत सिटी सेक्टर-3 में छात्रों के बीच विवाद में चली गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सुशांत सिटी सेक्टर-3 में शुक्रवार रात छात्रों के बीच विवाद के बाद आधा दर्जन राउंड फायरिंग हुई। गोलीबारी से कॉलोनी में दहशत फैल गई। सुरक्षाकर्मियों ने भी हवाई फायरिंग की, आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गए।

सुशांत सिटी सेक्टर-3 में शुक्रवार देर रात छात्रों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, किराए के फ्लैट में रहने वाले कुछ छात्रों के बीच मार्केट में सामान खरीदने को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के युवकों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने बाहर से अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद विरोधी पक्ष पर आधा दर्जन राउंड फायरिंग कर दी गई।

गोलियों की तड़तड़ाहट से कॉलोनी में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। आवाज सुनकर गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी हवाई फायरिंग कर आरोपियों को खदेड़ने की कोशिश की। इसी बीच हमलावर कॉलोनी की दीवार फांदकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रातभर आरोपियों की तलाश की गई लेकिन वे हाथ नहीं आए। शनिवार सुबह पुलिस टीम सुशांत सिटी पहुंची और कॉलोनी के मैनेजर से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts