Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: शारीरिक उत्पीड़न के बाद तीन तलाक देकर घर से निकाला, महिला...

मेरठ: शारीरिक उत्पीड़न के बाद तीन तलाक देकर घर से निकाला, महिला पहुंची एसएसपी ऑफिस, मांगा न्याय

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। अलीबाग कालोनी निवासी एक महिला ने एसएसपी को दिए पत्र में अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाने के साथ तीन तलाक देने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

 

महिला ने बताया कि उसका निकाह अगस्त 2021 में जब वह नाबालिग थी, कुछ रिश्तेदारों ने उसकी मां पर दबाव बनाकर न्यू इस्लामनगर निवासी शुएब पुत्र रहीसुद्दीन के साथ करा दिया था। निकाह के बाद उसके पति के साथ ही पति का चाचा जबरदस्ती उसका शारीरिक शोषण करता था। जब उसने विरोध किया तो पति के परिवार वालों ने उसे चुप रहने और जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने बताया कि इस बीच उसे एक पुत्री हुई। जिसके बाद उसने जब पति के चाचा द्वारा शारीरिक शोषण का विरोध किया, तो उसके पति शुएब ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

महिला ने बताया कि उसके पति ने फरवरी माह में उसे तीन तलाक दिया था, जिसके चलते वह सदमे में थी। इसकी शिकायत उसने लोहियानगर थाने पर भी की, लेकिन समाज में बदनामी के डर से वह अपने ऊपर हुए अत्याचारों को नहीं बता पाई।  महिला ने अब एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में मुकदमा दर्ज कर पति और ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts