Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: डेयरी एंड कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का...

मेरठ: डेयरी एंड कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

-

  • संजय विहार कॉलोनी में एक दुकान में लगी भीषण आग,
  • लाखों का नुकसान।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। थाना भावनपुर की संजय विहार कॉलोनी में देर रात डेयरी एंड कन्फेक्शनरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया। कॉलोनी के बाशिंदों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालंकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

 

 

घटना के बाद संजय विहार कॉलोनी के रहने वाले सीता राम गोयल और अंकित गोयल ने बताया की उनकी संजय विहार कॉलोनी में गोयल डेयरी एंड कन्फेक्शनरी के नाम से दुकान है। बताया कि रात को दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। लेकिन रात दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। पीड़ित ने कॉलोनी के बाशिंदों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग लगने से दुकानों में रखे 3 फ्रिज, नगदी समेत लाखों का माल जलकर राख हो चुका था।

पीड़ित ने बताया कि आग लगने से करीब 7 लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts