Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarमुजफ्फरनगर में मीनाक्षी चौक होगा अब अटल चौक, चौराहे पर नया साइन...

मुजफ्फरनगर में मीनाक्षी चौक होगा अब अटल चौक, चौराहे पर नया साइन बोर्ड लगाया गया

-

– आधिकारिक घोषणा का इंतजार।

मुजफ्फरनगर। शहर के मीनाक्षी चौक का नाम बदलकर अटल चौक कर दिया गया है। इस संबंध में नए साइन बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। यह खबर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर तेजी से फैल रही है।

 

 

दावा किया जा रहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने ये बोर्ड लगवाए हैं। इसके साथ ही, अटल चौक से शिव चौक तक के मार्ग को भी ‘अटल मार्ग’ नाम दिया गया है। भाजपा नेताओं ने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान भी चलाया।

यह चौराहा शहर का एक व्यस्त और मुस्लिम बहुल इलाका है। नाम बदलने की इस कार्रवाई से शहरवासियों में हैरानी है और विभिन्न स्तरों पर चचार्एं गर्म हैं। कुछ लोग इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे राजनीतिक कदम बता रहे हैं।

हालांकि, नगर पालिका मुजफ्फरनगर और जिला प्रशासन की ओर से इस नाम बदलाव पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बोर्ड लगने के बावजूद यह स्पष्ट नहीं है कि यह बदलाव औपचारिक प्रस्ताव या नगर पालिका की कार्यकारिणी की बैठक से पारित हुआ है या नहीं। नाम बदलने की प्रक्रिया में आमतौर पर प्रशासनिक और सरकारी मंजूरी आवश्यक होती है।

नाम बदलने को लेकर हो चुका है विवाद

मुजफ्फरनगर में पहले भी स्थानों के नाम बदलने को लेकर विवाद हो चुके हैं। हाल ही में अक्टूबर 2025 में मीनाक्षी चौक पर महर्षि वाल्मीकि चौक का बोर्ड लगने से विवाद हुआ था, जिस पर स्थानीय लोगों और वाल्मीकि समाज ने विरोध जताया था। शहर के लोग इस नए दावे पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कुछ का कहना है कि यह विकास और श्रद्धांजलि का प्रतीक है, जबकि अन्य इसको लेकर कह रहे नाम बदलने के क्या फर्क पड़ेगा। फिलहाल शहर का माहौल शांत है और कोई बड़ा विरोध या प्रदर्शन नहीं हुआ है। प्रशासन की नजर इस पर बनी हुई है। यदि यह नाम बदलाव आधिकारिक होता है, तो यह उत्तर प्रदेश में भाजपा शासन के दौरान नाम परिवर्तन की श्रृंखला का हिस्सा बन सकता है, जहां पहले कई शहरों और स्थानों के नाम बदले जा चुके हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts