Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेडिकल के डाक्टरों ने मौसमी बीमारियों से बचने की दी सलाह

मेडिकल के डाक्टरों ने मौसमी बीमारियों से बचने की दी सलाह

-

मेडिकल कालेज के ईएनटी डाक्टरों ने की पहल


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के नाक,कान,गला रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आम जनमानस से संपर्क किया गया एवं उनको नाक कान व गले से संबंधित होने वाले रोगों से बचने के उपायों आदि के बारे में चर्चा की गई।

उक्त कार्यक्रम में नाक,कान,गला रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विनीत कुमार शर्मा ने लोगों को इस बात पर जोर देने के लिए कहा गया कि हमें नाक कान गले की बीमारी से बचने के लिए वर्तमान के मौसम में यदि खांसी व जुकाम होता है तो उसकी दवा डॉक्टर की सलाह से लेनी चाहिए। लंबे समय तक जुकाम रहने से कान के परदे के स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ता है जिससे उसमें छेद भी हो सकता है।

विभाग की डॉ दीप्ति सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को नाक,कान, गले में होने वाले रोगो के बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव जैसे- लंबे समय तक जुकाम को नजर अंदाज न करें,तुरंत डॉक्टर की सलाह ले।
कान को अपने आप साफ ना करें। छोटे बच्चों की सुनाई ना देने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले।छोटे बच्चों को खेलते वक्त ध्यान रखें कि वह कहीं कुछ चीज अपने मुंह या नाक या कान में तो नहीं डाल रहे।

विभाग के डॉ निकुंज जैन ने कहा कि आमतौर पर जैसे कि लोग गर्म तेल या अन्य दवा बिना डॉक्टर के परामर्श के कान में डाल लेते हैं यह कान के लिए बहुत ही घातक सिद्ध हो सकती है। कार्यक्रम में डॉ अरविंद कुमार, डॉ राहुल सिंह, नाक,कान,गला तो विभाग के रेसिडेंट डॉक्टर्स,नर्सिंग स्टाफ,कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts