– परिजनों ने कहा- पीट-पीट कर मार डाला
– गर्दन की हड्डी टूटी मिली, चौकी इंचार्ज सहित तीन पुलिसकर्मी फरार
परिजनों का आरोप है कि भूरा उर्फ फरमान को चौकी ले जाने के आधे घंटे बाद पुलिस कर्मी उसका शव घर पर फेंक कर चले गए। उसकी गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी। उसके पूरे शरीर पर लाठियों से पीटने के निशान पड़े थे।परिजनों का साफ तौर से कहना है कि भूरा ने आज तक कोई क्राइम नहीं किया और न इसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड है। लेकिन फिर भी चौकी इंचार्ज रुपयों के लालच में आकर इसको जबरदस्ती उठाकर लेकर गए थे। फिर कुछ ही देर में इसको मारकर यहां डालकर चले गए। वहीं इसके बाद से बिडोली चौकी इंचार्ज विनय कुमार व अन्य तीनों पुलिसकर्मी मौके से फरार है।
मृतक भूरा की मां ने कहा कि वह केवल अपनी मीट की दुकान चलाता था। मेरे बेटे के 5 बेटे और 1 बेटी है। पुलिसकर्मी उसे जबरन ले गए। फिर थाने में ले जाकर मार डाला। उसने आज कोई क्राइम नहीं किया और ना इसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड है।
[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

