Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: तत्काल निस्तारित करें विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याएं, एमडी रवीश गुप्ता ने...

मेरठ: तत्काल निस्तारित करें विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याएं, एमडी रवीश गुप्ता ने सुनी समस्याएं

-

– संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित हुई जन-सुनवाई मे प्रबन्ध निदेशक ने सुनी उपभोक्ताओं की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।
– उपभोक्ता हित मे आयोजित हुई जन-सुनवाई मे मीटर, बिल एवं नए कनेक्शन आदि से संबंधित 26 शिकायतें प्राप्त।
– कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण से उपभोक्ताओं का तत्काल राहत मिली।


विवेक कुमार डिजिटल न्यूज एडिटर, शारदा एक्सप्रेस मेरठ। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को ऊर्जा भवन में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एमडी पावर रवीश गुप्ता के समक्ष कई शिकायतें आईं, जिसमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि, कुछ शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

 

मंगलवार, 26 मई 2026 को संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत डिस्कांम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ के सभागार मे जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता(IAS) ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जन-सुनवाई मे विभिन्न समस्याओं से जुडी कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई, जिन्हे सुनकर प्रबन्ध निदेशक ने संबंधित अधिकारियो को शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जन-सुनवाई मे उपभोक्ताओं ने मुख्य रूप से मीटर, विद्युत पोल, बिल संशोधन, नया कनेक्शन संबंधित शिकायतें दर्ज कराई। जन-सुनवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली।

जन-सुनवाई मे मेरठ, सहारनपुर एवं बुलन्दशहर आदि जनपदों के आवेदको ने अपनी शिकायते दर्ज कराई। प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन-सुनवाई मे आए सभी प्रकरणों के निस्तरण की समय-समय पर माॅनिटरिंग की जाए, उन्होनेें निर्देशित किया कि शेष लंबित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, समयद्ध एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए।

जन-सुनवाई मे डिस्कांम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही जिसमें संजय जैन निदेशक(वाणिज्य), आशु कालिया निदेशक(कार्मिक एवं प्रशासन), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक(वित्त)।

देवेन्द्र चन्द्र वर्मा मुख्य अभियन्ता, पी0के0 सिंह, मो0 सगीर मुख्य अभियन्ता, राजकुमार मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता।

इसके अतिरिक्त जन-सुनवाई मे, अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, मो0 अरशद अधीक्षण अभियन्ता, सोनम सिंह स्टाॅफ आफिसर, प्रशान्त सोनी, नवी सिंह, सौरभ मंगला एवं अन्य अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts