Homeउत्तर प्रदेशMeerutमहापौर हरिकांत अहलूवालिया ने किया नेकी की दीवार का लोकार्पण

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने किया नेकी की दीवार का लोकार्पण

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। बुधवार को सामाजिक संस्था दी ग्रोइंग पीपल और मेरठ नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में शर्मा नगर स्थित विक्टोरिया पार्क में ‘नेकी की दीवार और आरआरआर सेंटर’ तैयार किया गया है। जिसका लोकार्पण महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार द्वारा किया गया।

गरीब लोगों की भलाई के उद्देश्य से मेरठ के विक्टोरिया पार्क के पास में शुरू की गई नेकी की दीवार का सिलसिला कहीं ना कहीं अव्यवस्था का शिकार होते हुए दिखाई दे रहा था। क्योंकि नगर निगम और द ग्रोइंग प्यूपल संस्था के माध्यम से जो विक्टोरिया पार्क के पास नेकी की दीवार बनाई गई थी। वहां बस पोस्टर लगाकर खानापूर्ति कर दी गई थी। लेकिन नेकी की दीवार के पास लोग बॉक्स की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि, नगर निगम को वहां पर विशेष रूप से बॉक्स की व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे दान करने वाले और लेने वाले दोनों लोगों को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से परेशान ना होना पड़े।

दरअसल पिछले कुछ समय से जिस प्रकार की वहां पर व्यवस्था थी। वहां पर कोई भी अपने कपड़े रखना नहीं चाहता था। लेकिन, बुधवार को मेयर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने संयुक्त रूप से इस नेकी की दीवार का लोकार्पण किया। ताकि गरीबों और असहाय लोगों को जरूरत का सामना समय पर मिल सके।

वहीं, इस मामले नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि कहा कि लोगों के घरों में कपड़े और बहुत से सामान ऐसे होते हैं जो उनके लिए अनुपयोगी हो जाते हैं। अक्सर लोग उसे कबाड़ समझ कर बाहर कचरे में फेंक देते हैं। इसे देखते हुए विक्टोरिया पार्क के पास नेकी की दीवार बनाई गई है। लोगों से अपील है कि, अगर आपके पास कपड़े या अन्य कोई सामान जरूरत से अधिक है तो यहां दे जाएं। जिस जरूरतमंद को इसकी जरूरत होगी वह यहां से ले जाएगा।

ग्रोइंग प्युपिल की अध्यक्ष अदिति चंद्रा ने भी लोगों से अनुरोध किया कि, नेकी की दीवार पर जो भी कपड़ा रखें, वह धुला हुआ हो और कटा फटा ना हो। ताकि किसी के पहनने के काम आ सके। उन्होंने कहा कि उनकी मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है, इसलिए अधिक से अधिक लोग इस मिशन में अपनी भागीदारी जरूर सुनिश्चित करें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts