Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेयर ने कार्यकारिणी सदस्यों को दिलाई शपथ

मेयर ने कार्यकारिणी सदस्यों को दिलाई शपथ

-

  • कहा- शहर आपका इसे स्वच्छ बनाए रखने में दें अपना महत्वपूर्ण योगदान।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा का दबदबा कायम रह गया। 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के चार और सपा के दो पार्षद चुनाव जीत गये। इस तरह अब भाजपा के अब कार्यकारिणी में आठ सदस्य हो गए हैं।

वहीं सपा के दो सदस्यों के जीत के साथ सपा के तीन और एआईएमआईएम के एक सदस्य हो गए। इन नवनिर्वाचित सदस्यों को मेयर हरिकांत अहलूवालिया और नगरआयुक्त सौरभ गंगवार ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि, यह शहर आपका है और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

 

 

बता दें कि, कार्यकारिणी चुनाव में ‘मैनेजमेंट’ के साथ भाजपा चुनाव जीतने में सफल रही। हालांकि, नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था। गत 25 नवंबर को पर्ची से कार्यकारिणी से छह सदस्य आउट हुए थे, जिसमें चार भाजपा के थे। वहीं दो सपा के थे। ऐसे में भाजपा के लिए चार सदस्यों की जीत आवश्यकता बन गई थी। कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा ने पहले नामांकन पांच कराये। वहीं विपक्ष से सपा के दो और मु्स्लिम लीग से एक सदस्य उतरे। बाद में रणनीति बनाकर भाजपा ने पार्षद दिग्विजय चौहान का नामांकन वापस करा दिया। जिसके बाद मैदान में अनिल वर्मा, संदीप रेवड़ी, दीपिका शर्मा और नरेश कश्यप बचे।

वहीं, सपा से इकरामुद्दीन सैफी, कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला और मुस्लिम लीग के रिजवान अंसारी रह गये। वहीं, सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, शहर विधायक रफीक अंसारी, एमएलसी अश्विनी त्यागी, मेयर हरिकांत अहलूवालिया समेत 96 वोट डले। मतगणना में मुस्लिम लीग के प्रत्याशी रिजवान अंसारी चुनाव हार गए। वहीं भाजपा के संदीप रेवड़ी, अनिल वर्मा, दीपिका शर्मा, नरेश कश्यप, सपा के इकरामुद्दीन सैफी, कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला को विजेता घोषित किया गया।

इस तरह नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा का दबदबा कायम रहा। आपको यह भी बता दें कि नगर निगम कार्यकारिणी में नगर निगम के 90 निर्वाचित पार्षदों समेत कुल 98 वोट थे, जिसमें से एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज और एक पार्षद का मतदान किसी कारण से नहीं हो सका। 96 वोट पड़े, जिसमें मतगणना के दौरान छह वोट अवैध घोषित हो गए। इस तरह 90 सदस्यों के मतदान से छह कार्यकारिणी सदस्यों का फैसला हुआ।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts