Homeउत्तर प्रदेशMeerutMawana news: लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Mawana news: लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर

-

मेरठ। मवाना के इकरामनगर कॉलोनी में एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। यह घटना तब हुई जब मकान मालिक फुरकान खान का परिवार दिल्ली में अपने बड़े बेटे जाकिर के पास गया हुआ था।

 

 

बदमाशों ने मकान की ऊपरी खिड़की का सरिया तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने पूरे घर को खंगाल डाला और अलमारियों तथा बक्सों के ताले तोड़ दिए। घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला, जिससे पता चलता है कि चोरों ने काफी देर तक तलाशी ली थी।

पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर लगभग आठ तोले सोने-चांदी के आभूषण और हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। सोमवार देर शाम दिल्ली से लौटने पर फुरकान खान के परिवार को चोरी का संदेह हुआ। हालांकि मुख्य ताला जस का तस था, लेकिन अंदर का नजारा देखकर वे दंग रह गए। ऊपरी खिड़की का सरिया टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts