HomeAccident NewsMathura Accident: स्कूल बस और टेंपो की जबरदस्त टक्कर, मची चीख पुकार

Mathura Accident: स्कूल बस और टेंपो की जबरदस्त टक्कर, मची चीख पुकार

-


मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे लिंक रोड पर चामुंडा कट के पास स्कूल बस और टेम्पो में टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यमुना एक्सप्रेसवे लिंक रोड स्थित चामुंडा कट के पास परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय की स्कूल बस और एक तेज रफ्तार टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के वक्त बस में स्कूली बच्चे भी सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर सीधे स्कूल बस में जा घुसा। टेंपो में सवार महिला बुलंदशहर निवासी कमलेश पत्नी रमेश उनकी बेटी रिचा और चालक इस टक्कर में घायल हो गए। कमलेश को सिर में चोट आई है जबकि रिचा के दांतों में हैं। टेंपो चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के वक्त स्कूल बस में दर्जनों बच्चे सवार थे। टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई और बच्चे सहम गए। हालांकि गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को कोई चोट नहीं आई। बस चालक ने स्थिति को संभालते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बस चालाक बस को लेकर चला गया जबकि आॅटो को पुलिस ने पार्किंग में खड़ा करा दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह हादसा टेंपो चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts