Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सीसीएसयू के छात्र सहायता केंद्र में लगी भीषण आग

मेरठ: सीसीएसयू के छात्र सहायता केंद्र में लगी भीषण आग

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार देर रात छात्र सहायता केंद्र में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास स्थित बैंक को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। आग लगते ही विश्वविद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

 

सूचना मिलते ही मेडिकल थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और देर रात तक अभियान जारी रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल में रहने वाले छात्र, विश्वविद्यालय कर्मचारी और होमगार्ड भी मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के चलते वे सफल नहीं हो सके।

बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आकर छात्र सहायता केंद्र में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड जलकर नष्ट हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts