Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: ढाई साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत

मेरठ: ढाई साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत

-

– मोमबत्ती से घर में लगी आग, कूलर के ऊपर जल रही थी मोमबत्ती।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक झोपड़ी में आग लगने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। यह घटना खिर्वा रोड स्थित जेवरी नाले के पास बनी झोपड़ियों में हुई। पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी मजदूर युसूफ अली अपनी पत्नी जरीना और बेटे इब्राहिम के साथ झोपड़ी में रहते थे। गुरुवार रात जरीना अपने ढाई साल के बेटे इब्राहिम को सुलाकर कूलर के ऊपर जलती मोमबत्ती छोड़कर पास ही अपने पिता के घर चली गई थीं।

 

 

इसी दौरान मोमबत्ती असंतुलित होकर गिर गई, जिससे झोपड़ी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मासूम इब्राहिम को संभलने का मौका नहीं मिला और वह झोपड़ी के अंदर ही जिंदा जल गया।

आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग की चपेट में पास की एक और झोपड़ी भी आ गई, जिसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों झोपड़ियां पूरी तरह जल चुकी थीं। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

सीओ दौराला चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इस बच्चे की मां जरीना बच्चों को झुग्गी में सुलाकर अपने पिता की झुग्गी में चली गई थी। मोमबत्ती कूलर पर लगी हुई थी। मोमबत्ती किसी तरह कूलर से नीचे गिर गई और आग लग गई बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts