spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, January 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingएक्टर शाहरुख खान को धमकी देने वाला शख्स अरेस्ट

एक्टर शाहरुख खान को धमकी देने वाला शख्स अरेस्ट

-


नई दिल्ली: अभिनेता सलमान खान के बाद शाहरुख खान को भी धमकी मिली थी। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई थी और उन्होंने अब फैजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, शाहरुख खान को कुछ दिन पहले धमकी मिली थी। उसके बाद से मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई थी। अब उन्हें धमकी देने वाले शख्स फैजान खान को मुंबी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फैजान खान को आज सुबह पंडरी पुलिस स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने आज सुबह उनके घर आने के बाद उन्हें वहां पेश होने के लिए कहा गया था।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में फैजान खान को गिरफ्तार करने के लिए ट्रांजिट रिमांड मांगने के लिए मुंबई पुलिस सुबह-सुबह रायपुर पहुंची। मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड मांगने के लिए आज सुबह 11 बजे जिला न्यायालय में भी उसे पेश करेगी। जिसके बाद तुरंत बांद्रा पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा।

फैजान खान ने कही ये बात: फैजान खान ने कहा था कि वह बांद्रा पुलिस को अपना बयान देने के लिए 14 तारीख को मुंबई आएगा। हालांकि उसे पिछले दो दिनों से काफी धमकियां मिल रही थीं, इसलिए उसने मुंबई कमिश्नर को लिखा कि वह अपनी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शारीरिक रूप से नहीं बल्कि ऑनलाइन मोड के जरिए पेश होगा। मुंबई पुलिस फैजान के जवाब से संतुष्ट नहीं।

5 नवंबर को दर्ज कराई गई थी FIR: एक्टर शाहरुख खान ने हाल ही में अपना 59वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस बार शाहरुख खान सुरक्षा कारणों के चलते अपने बर्थडे पर मन्नत के बाहर फैंस को ग्रीट करने नहीं आए थे। फैंस को बाहर रुकने भी नहीं दिया गया। ऐसा हो सकता है कि ये धमकी कुछ दिन पहले मिली हो। इसके बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई हो। दरअसल 5 नवंबर को एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म डंकी में नजर आए थे। अब वो अगले साल बेटी सुहाना के साथ किंग में नजर आएंगे। इस फिल्म में पहली बार पापा-बेटी की जोड़ी नजर आएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts