Homeउत्तर प्रदेशHAPURचंद्रयान-3 की सफल लैंडि़ंग के लिए मदरसे में की दुआ

चंद्रयान-3 की सफल लैंडि़ंग के लिए मदरसे में की दुआ

-

चंद्रयान-3 की सफल लैंडि़ंग के लिए मदरसे में की गई दुआ


शारदा न्यूज़, संवाददाता।

please subscribe SHARDA NEWS youtube channel

youtube.com/@SHARDA_NEWS


हापुड़। चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए भारतवर्ष में पूजा पाठ और दुआओं का दौर जारी है। इसी क्रम मे हापुड़ जिले में भी मदरसे में मौलानाओं और मदरसे के बच्चों ने दुआएं की। मदरसे के मौलाना ने कहा कि चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडि़ंग हो, इसके लिए दुआएं की जा रही हैं। भारत के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि हम चांद तक पहुंच गये हैं।

आपको बता दें कि हापुड़ के मौहल्ला पीर-बहादुउद्दीन स्थित जामिया अरबिया कासिम-उल-उलूम हुसैनिया मदरसे में चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडि़ंग के लिए दुआएं की। इस दौरान मदरसे के बच्चों ने भी दुआएं पढ़ीं।

 

 मदरसे के मौलाना मोहम्मद सोहराब मुजाहिद्दीन ने कहा कि देश के लिए यह गर्व की बात है।

 

मौलाना इबादुल ने कहा कि चंद्रयान की आज लैंडि़ग हो रही है, देश के लिए बड़े ही गर्व की बात है। अल्लाह ताला से मदरसे के तमाम बच्चों को साथ लेकर दुआ की गई है कि चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडि़ग हो और इसी तरह से हमेशा हिन्दुस्तान की तरक्की हो।

 

 

मौलाना अब्दुल सलाम ने कहा कि चंद्रयान की लैंडि़ंग हो रही है, इसके लिए दुआ की गई है कि चंद्रयान की लैंडि़ंग सही सलामत हो, यह हिन्दुस्तान क लिए बड़े ही गर्व की बात है।

 

वहीं, मदरसे के छात्र मोहम्मद हुसैन ने कहा कि आज चंद्रयान-3 की लैंडि़ग हो रही है, इसलिए हमने मदरसे में दुआ की है। हिन्दुस्तान के लिए बड़े गर्व की बात है कि चंद्रयान की लैंडिंग हो रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts