HomeTrendingप्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने शव खेत में दबाया

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने शव खेत में दबाया

-

बिजनौर। मंडावर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव खेत में दबा दिया। इस मामले का खुलासा मुंबई में महिला की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका के परिजनों ने मुंबई में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड (उऊफ) के आधार पर मुंबई पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को मुंबई पुलिस आरोपी प्रेमी और महिला के परिजनों के साथ मंडावर के नारायणपुर गांव पहुंची। नारायणपुर निवासी फैसल अंसारी (20) मुंबई में सैलून का काम करता था। उसके जोगेश्वरी निवासी सना (32) से प्रेम संबंध थे। सना 29 मई को मुंबई से गायब हो गई थी। उसका मोबाइल बंद आने के बाद परिजनों ने लोखंडवाला की ओशिवारा चौकी पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

मुंबई पुलिस ने कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर फैसल को पकड़ा। पूछताछ में उसने सना की हत्या कर शव दबाने की बात कबूल की। शुक्रवार को मुंबई पुलिस के एसआई कमलेश और संजय के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम आरोपी फैसल और सना के परिजनों के साथ मंडावर आई।

आरोपी फैसल ने मुंबई और मंडावर पुलिस को नारायणपुर के जंगल में वह स्थान दिखाया, जहां उसने हत्या के बाद सना का शव दबाया था। देर शाम तक पुलिस मजिस्ट्रेट की देखरेख में सना के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई में जुटी रही। एएसपी सिटी डॉ. केजी सिंह ने बताया कि महिला की गुमशुदगी मुंबई में दर्ज है। हत्या का मामला भी वहीं दर्ज किया जाएगा। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts