Homeदेशपड़ोसियों के विवाद में बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या

पड़ोसियों के विवाद में बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या

-

सहारनपुर। देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा सादा में शुक्रवार देर रात पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक 75 साल के बुजुर्ग की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जयपाल पुत्र गेंदा सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस के मुताबिक जयपाल अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी प्रीतम कश्यप पुत्र प्रताप सिंह से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान जयपाल के पास मौजूद लाइसेंसी बंदूक से फायर हो गया। गोली जयपाल को लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अभिनंदन और एसपी देहात मयंक पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने नामजद आरोपी प्रीतम कश्यप की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया है। टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। वादी पक्ष से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नोकझोंक और हाथापाई के दौरान लाइसेंसी बंदूक से फायर होने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts