Homeउत्तर प्रदेशMeerutदुनिया के पहले शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा

दुनिया के पहले शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा

-

  • सपा कार्यालय में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती में बोले जिलाध्यक्ष।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। समाजवादी पार्टी (सपा) जिला कार्यालय, जेल रोड पर बुधवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकतार्ओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकतार्ओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला शिल्पकार माना जाता है। उन्होंने अपनी अद्भुत रचनाओं से समाज को नई दिशा दी। चौधरी ने यह भी कहा कि विश्वकर्मा जयंती मेहनतकश और शिल्पकार वर्ग के योगदान को सम्मान देने का अवसर है।जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने कार्यकतार्ओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और समानता का संदेश पहुंचाने की अपील की।

उन्होंने दोहराया कि सपा हमेशा श्रमिकों, कारीगरों और शिल्पकारों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और भविष्य में भी करती रहेगी। उपस्थित नेताओं और कार्यकतार्ओं ने समाज में भाईचारे और प्रगति का संदेश दिया। सभी ने भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प भी दोहराया। इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी के साथ एहतेशाम इलाही, निरंजन सिंह, सुभाष यादव, आस मोहम्मद उर्फ लादेन, मेहराज महका, दीपक सिरोही, तुलसीराम यादव, धर्मवीर यादव, संगीता राहुल, राजेंद्र सिंह यादव सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts