Homeउत्तर प्रदेशMeerutमंत्री दिनेश खटीक मामले में लोकायुक्त परिवाद दायर

मंत्री दिनेश खटीक मामले में लोकायुक्त परिवाद दायर

-

– पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने किया परिवाद दायर


शारदा न्यूज रिपोर्टर |

मेरठ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने यूपी के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक पर पद के दुरुपयोग आदि के आरोपों के संबंध में आज लोकायुक्त के समक्ष परिवाद दायर किया है।

परिवाद में उन्होंने कहा कि उन्हें मंत्री के मेरठ में नौ कॉलोनी में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहभागिता होने तथा उक्त अवैध निर्माण से मेरठ विकास प्राधिकरण को करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि होने के बाद भी प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा उक्त कॉलोनियों के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से जुड़े तथ्य प्राप्त हुए थे।

 

 

इसके अलावा जल शक्ति मंत्री के रूप में अपने सगे रिश्तेदारों को अपने ही विभाग में हस्तिनापुर ब्लॉक, नगर पंचायत दौराला और परीक्षितगढ़ आदि में सरकारी ठेके और आउटसोर्सिंग का काम दिलाने की शिकायत भी प्राप्त हुई थी।

अमिताभ ठाकुर ने साक्ष्य के रूप में सैदपुर फिरोजपुर ग्राम के वर्ष 2019-20 और 2021 20-21 के ट्रांजैक्शन अभिलेख प्रस्तुत किए थे।

परिवाद में उन्होंने कहा है कि जहां इन आरोपों की अविलंब निष्पक्ष जांच होनी चाहिए थी, वहीं जल शक्ति और नगर विकास विभागों द्वारा परिवाद को बिना जांच किए ही खारिज कर दिया गया. अत: अन्य कोई विकल्प नहीं होने के कारण यह परिवाद दायर किया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts