Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarबिजनौर लोकसभा के लिए लोकदल ने फूंका चुनावी बिगुल

बिजनौर लोकसभा के लिए लोकदल ने फूंका चुनावी बिगुल

-


मीरपुर (मुजफ्फरनगर): लोकदल की एक विशाल सभा का आयोजन ग्राम कुतुबपुर में किया गया जिसमें लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। अपने ओजस्वी भाषण में कहा कि हम सरकार से पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान की मांग कर रहे हैं कोई भीख नहीं मांग रहे हैं। हमारे खून का एक कतरा चौधरी चरण सिंह के लिए समर्पित है। यह किसान की ही लड़ाई नहीं बल्कि देश की लड़ाई है।

 

यह बात राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह आयोजित लोकदल की महासभा में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जब भी किसी पार्टी का कोई बड़ा नेता आता है, तब वह पश्चिम उत्तर प्रदेश की उस मिट्टी को नमन करता है जिसमें चौधरी चरण सिंह पैदा हुए और उनके चरणों में पुष्प भी अर्पित करता है, लेकिन उनको भारत रत्न सम्मान दिलाए जाने की बात नहीं करता है। सभी नेता पश्चिम उत्तर प्रदेश से वोट बटोर कर सत्ता हासिल कर रहे हैं, लेकिन किसानों के हित में कोई काम नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर देश का किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा और भारत का दुनिया में नाम होगा।

 

लोकदल किसान की लड़ाई लड़ रहा है और उनके एक खून का कतरा भी किसान और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सम्मान के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार से पूछना चाहते हैं कि आखिर वह कौन सी मजबूरी है की चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान नहीं दिया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts