मेरठ । थाना लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी का इलेक्ट्रॉनिक तराजू व इलेक्ट्रिक तार बरामद किया गया।
अवगत कराना है कि दिनांक 13.06.2026 को वादी सुहैब राव पुत्र नबावुद्दीन निवासी दक्षिणी इस्लामाबाद, बाबू प्रधान डेयरी के पास थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ द्वारा थाना लिसाड़ी गेट पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके कारखाने में घुसकर 01 कायल नेल गन, 06 पेटी कायल नेल रील, 01 कांटा/तराजू व 01 केबिल चोरी कर ली गयी है। वादी की तहरीर के आधार पर
थाना लिसाड़ी गेट पर मु0अ0सं0 423/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना लिसाड़ी गेट के नेतृत्व में थाना लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त मुनव्वर पुत्र सगीर निवासी गली नं0 07 शालीमार गार्डन थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को दिनांक 15.06.2026 को खुशहालनगर पानी की टंकी के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी का एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू/कांटा व चार वायर वाला काले रंग का इलेक्ट्रिक तार लंबाई करीब 65 फुट बरामद हुआ। माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1.मुनव्वर पुत्र सगीर निवासी गली नं0 07 शालीमार गार्डन थाना लिसाड़ी गेट मेरठ
बरामदगी का विवरणः-
एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू/कांटा।
चार वायर वाला काले रंग का इलेक्ट्रिक तार, लंबाई करीब 65 फुट।
अभियुक्त मुनव्वर का आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0सं0 423/26 धारा 317(2)/305(ए)/331(4) बीएनएस, थाना लिसाड़ी गेट।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.दलवीर सिंह, थानाध्यक्ष लिसाड़ी गेट।
2.उ0नि0 अंबुज सिंह जादौन, थाना लिसाड़ी गेट।
3.उ0नि0 विशाल, थाना लिसाड़ी गेट।
4.का0 मुकेश कुमार, थाना लिसाड़ी गेट।
5.का0 नीरज कुमार, थाना लिसाड़ी गेट।