मेरठ | थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा पत्नी पर जान से मारने की नियत से फायर करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस बरामद।
अवगत कराना है कि दिनांक 15.06.2026 को वादी आर्यन नैन पुत्र अजय नैन निवासी म0नं0 44 मधुर इन्कलेव पल्लवपुरम थाना पल्लवपुरम जनपद मेरठ द्वारा थाना पल्लवपुरम पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 14.06.2026 को समय करीब 22:00 बजे पारिवारिक विवाद के चलते वादी के पिता अजय नैन पुत्र स्व0 ब्रहम सिंह द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से वादी की माता सरिता नैन पर जान से मारने की नियत से दो राउण्ड फायर किये गये, जिससे गोली वादी की माता के बायें हाथ व पीठ में लगने से वह घायल हो गयीं। वादी की तहरीर के आधार पर थाना पल्लवपुरम पर मु0अ0सं0 174/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 27/30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दौराला के पर्यवेक्षण में थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अजय नैन पुत्र स्व0 ब्रहम सिंह निवासी म0नं0 44 मधुर इन्कलेव पल्लवपुरम थाना पल्लवपुरम जनपद मेरठ को दिनांक 15.06.2026 को सीएनजी पेट्रोल पम्प मोदीपुरम के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद लाइसेंसी पिस्टल PISTOL 7.65 MM (.32 बोर), 10 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस व 02 अदद मैगजीन बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1.अजय नैन पुत्र स्व0 ब्रहम सिंह निवासी म0नं0 44 मधुर इन्कलेव पल्लवपुरम थाना पल्लवपुरम जनपद मेरठ, उम्र करीब 52 वर्ष।
बरामदगी का विवरणः-
एक अदद लाइसेंसी पिस्टल PISTOL 7.65 MM (.32 बोर)।
10 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर।
02 अदद खोखा कारतूस।
02 अदद मैगजीन।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.व0उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, थाना पल्लवपुरम।
2.उ0नि0 अनिल पाण्डेय, थाना पल्लवपुरम।
3.है0का0 रामदिनेश सिंह, थाना पल्लवपुरम।
4.रि0का0 अरविन्द कुमार, थाना पल्लवपुरम।