मेरठ ।आर्यन नैन पुत्र अजय नैन निवासी मधुर इन्कलेव पल्लवपुरम थाना पल्लवपुरम जनपद मेरठ द्वारा थाना पल्लवपुरम पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि 14.06.2026 को समय करीब 22:00 बजे पारिवारिक विवाद के चलते पिता अजय नैन पुत्र स्व0 ब्रहम सिंह द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से वादी की माता सरिता नैन पर जान से मारने की नियत से दो राउण्ड फायर किये गये, जिससे गोली वादी की माता के बायें हाथ व पीठ में लगने से वह घायल हो गयीं। वादी की तहरीर के आधार पर थाना पल्लवपुरम पर मु0अ0सं0 174/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 27/30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दौराला के पर्यवेक्षण में थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अजय नैन पुत्र स्व0 ब्रहम सिंह निवासी म0नं0 44 मधुर इन्कलेव पल्लवपुरम थाना पल्लवपुरम जनपद मेरठ को सीएनजी पेट्रोल पम्प मोदीपुरम के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद लाइसेंसी पिस्टल PISTOL 7.65 MM (.32 बोर), 10 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस व 02 अदद मैगजीन बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।