आज दिनांक 15.06.2026 को आगामी त्यौहार ताजिया/मोहर्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर देहात, थानाध्यक्ष भावनपुर एवं थाना पुलिस बल के साथ थाना भावनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अब्दुल्लापुर में पैदल गश्त/फ्लैग मार्च किया गया तथा वाहन चेकिंग की गयी। इस दौरान संबंधित व्यक्तियों से वार्ता कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गयी एवं ताजिये के प्रस्तावित मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।