Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP: प्रदेश के 39 जिलों में आज बिजली गिरने की चेतावनी

UP: प्रदेश के 39 जिलों में आज बिजली गिरने की चेतावनी

-

– विक्षोभ का असर सिमटने से अब बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से तेज हवा और बूंदाबांदी के दौर के बाद, पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने लगा है। मौसम में बदलाव का असर अब पूर्वी, तराई और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों और बुंदेलखंड तक सिमट कर रह गया है। बुधवार को ऐसे 39 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं मंगलवार को गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या में गरज चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार के बाद उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों में बादलों की आवाजाही का दौर कम होगा और पारा चढ़ने के साथ गर्मी फिर से असर दिखाएगी। मौसम विभाग ने मंगलवार से बुधवार के बीच पश्चिमी तराई जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत के साथ ही दिल्ली एनसीआर के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा का पूवार्नुमान जारी किया है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे तक जा सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और वेदर सिस्टम कमजोर पड़ना शुरू हो गया है। तराई, बुंदेलखंड और कुछ पश्चिमी जिलों को छोड़कर बाकी हिस्से में बुधवार से तापमान का चढ़ना शुरू होगा। अगले 5 से 6 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस का उछाल आने की संभावना है।

यहां बिजली गिरने की चेतावनी

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिजार्पुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts