Homeउत्तर प्रदेशBijnorवन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

-

– वीडियो बनाने के लिए जुटे ग्रामीण, अधिकारियों ने कब्जे में लिया

बिजनौर। बढ़ापुर क्षेत्र में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। सुबह जब लोग खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने पिंजरे में गुलदार को देखा और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर गुलदार को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई और मोबाइल से हर व्यक्ति वीडियो बनाते हुए दिखाई दिया। गुलदार के पिंजरे में कैद होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

मामला बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के सुहावाला रेंज गांव तैयोपुर का है। जहां पर गुलदार वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरे में कैद हो गया है। गुलदार के पिंजरे में कैद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गुलदार ने अपना आतंक मचा रखा था। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई थी और लोग खेतों पर जाते हुए भी डर रहे थे। गुलदार दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से शिकायत की जिसके बाद मौके पर वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाया गया जिसमें गुलदार कैद हो गया है।

इसके बाद लोगों को राहत महसूस हुई है। उधर जनपद बिजनौर में गुलदार ने अपना आतंक मचा रखा है गुलदार के हमले से अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है और कई लोग गुलदार के हमले में घायल भी हो चुके हैं। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजरे को अपने कब्जे में ले लिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts