Homeउत्तर प्रदेशBaghpatश्रावण मास का अंतिम सोमवार, ऐतिहासिक परशुरामेश्वर मंदिर पर उमड़ा भक्तों का...

श्रावण मास का अंतिम सोमवार, ऐतिहासिक परशुरामेश्वर मंदिर पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

-

– श्रावण मास के चौथे और अंतिम सोमवार पर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर

बागपत। ऐतिहासिक पुरा महादेव परशुरामेश्वर मंदिर पर श्रावण मास के चौथे सोमवार को भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में मंदिर परिसर के बाहर पहुंचने लगे। भक्त भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती की गई है। लगातार भक्त मंदिर की तरफ बढ़ रहे हैं और भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी की है। सीसीटीवी के माध्यम से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

पुरा महादेव मंदिर की स्थापना भगवान परशुराम ने की थी। उन्होंने शिवलिंग की स्थापना करने के बाद हरिद्वार हर की पौड़ी से गंगाजल लाकर भगवान आशुतोष को अर्पित किया था। इस मंदिर की मान्यता तभी से निरंतर बढ़ती जा रही है। श्रावण मास में लाखों शिव भक्त भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए यहां पहुंचते हैं। श्रद्धालु विधि-विधान से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर रहे हैं।

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जय भगवान शर्मा ने बताया कि भगवान शिव को जल अर्पित करने से भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्रावण मास तपस्या का महीना है। ऐसे में भगवान शिव की भक्ति करने से मनचाहा फल प्राप्त होता है।

बागपत एडिशनल एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शिव भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इस बात को लेकर विशेष नजर रखी जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts