HomeAccident NewsLakhimpur kheri Accident: ट्रक ने मैजिक को टक्कर मारी, दस लोगों की...

Lakhimpur kheri Accident: ट्रक ने मैजिक को टक्कर मारी, दस लोगों की मौत

-

– कई लोग सीट के बीच में ही फंस गए, मैजिक में दो महिलाओं सहित दस लोग सवार थे।

लखीमपुर खीरी। सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। मैजिक में 2 महिलाओं समेत कुल 10 लोग सवार थे। हादसे में सभी की जान चली गई।

 

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक घिसटते हुए 10 फीट दूर जाकर रुकी। इसमें बैठे लोगों के सिर फट गए। एक शख्स का पूरा चेहरा फट गया। लोग सीट के बीच में ही फंस गए। दो लोग उछलकर बाहर रोड पर गिरे। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। राहत कार्य शुरू किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की तरफ से जा रहा था। इसे बहराइच से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मारी। ट्रक तेज रफ्तार में था। अचानक बेकाबू हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास हुआ।

खमरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया- हादसे के बाद 2 महिलाओं और 7 पुरुषों के शव यहां लाए गए थे। कई बॉडी बुरी तरह कुचल गई थी। एक गंभीर घायल पुरुष को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

मृतकों में तीन लोगों की पहचान हो गई है। इनमें जयवीर सिंह (25) पुत्र पेशकर सिंह निवासी ग्राम मन गोठिया बहराइच, अदनान पुत्र वकील निवासी ग्राम सिसैया धौरहरा-खीरी, पवन पुत्र संतोष ग्राम मंझरा राम वचन पुरवा, बहराइच शामिल हैं। बाकी मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts