Homeन्यूज़कुनिका सदानंद पर भड़के कुमार सानू के बेटे

कुनिका सदानंद पर भड़के कुमार सानू के बेटे

-

मुंबई। एक्ट्रेस कुनिका सदानंद इन दिनों कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में छाई हुई हैं। ऐसे में घर के बाहर उनके कई नए और पुराने इंटरव्यू वायरल हो रहे हैं। अब उनके इंडस्ट्री में रेप पर दिए एक ऐसे बयान ने ध्यान खींचा है जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है।

दरअसल, सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में कुनिका ने कुछ ऐसा कहा था जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस के साथ रेप नहीं होता,बल्कि वो खुद हिंट देती हैं। इसी दौरान उन्होंने कुमार सानू संग रिश्ते पर भी बात की थी। अब उनके इसी वायरल क्लिप पर कुमार सानू के बेटे ने उन्हें जमकर घेरा है।

कुनिका सदानंद ने कहा था, मैं ऐसा मानती हूं कि हमारी इंडस्ट्री में रेप नहीं होता है। कहीं न कहीं लड़की की ओर से एक इशारा होता है। मान लो जैसे मैं आपके पास काम के लिए आई और कहा कि हैलो सर, मैं आपके साथ काम करना चाहती हूं। कोई अच्छा रोल हो तो बताएं। ये नॉर्मल बात हुई। अब काम मांगने का दूसरा तरीका क्या होता है? अगर लड़की ऐसे-वैसे नैन नक्श करने लगे।

इसी बात पर होस्ट ने कहा कि उन्होंने एक्ट्रेसेस को निर्देशकों के कॉलर ठीक करते देखा है। तो कुनिका ने कहा, अगर कोई एक्ट्रेस डायरेक्टर के परफ्यूम की तारीफ कर दे तो वह उसे पास आकर सूंघने को कह देंगे। इसी वायरल क्लिप ने नेटिजंस के साथ-साथ कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू का भी ध्यान खींचा। उन्होंने कुनिका सदानंद के इस बयान की कड़ी आलोचना की।

जान कुमार सानू ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, उन्होंने खुद जीवन भर यही किया, वो भी शादीशुदा मर्दों के साथ या जो भी इनके हाथ लगा। मुंह खोलना नहीं है ज्यादा। बहुत धोतियां खुल जाएंगी फिर। गौरतलब है कि कुनिका सदानंद और कुमार सानू के अफेयर के किस्से कई बार मीडिया के गलियारों में छा चुके हैं। दोनों छह साल तक रिलेशनशिप में रहे हैं। हाल ही में कुनिका के बेटे ने भी बताया था कि उनकी मां अब भी कुमार सानू के गाने गुनगुनाती हैं। हालांकि उनका रिश्ता बहुत टॉक्सिक था। इसी इंटरव्यू में कुनिका ने यह भी बताया था कि उन्होंने काम के लिए कभी किसी के साथ समझौता नहीं किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts