HomeCRIME NEWSखुर्जा: अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

खुर्जा: अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

-

लाखों के चोरी के उपकरण बरामद, दो फरार


खुर्जा। कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार किया है। साथ ही लाखों रुपए का माल बरामद किया है। आरोपियों के दो साथी फरार हो गए। जिनकी पुलिस टीम तलाश कर रही है। खुर्जा पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।

खुर्जा कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। खुर्जा पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सेंट्रो कार 8 बैटरी, 3 इनवर्टर, साइकिल, झटका मशीन, इलेक्ट्रॉनिक चार्जर, स्टेबलाइजर एवं लाखों रुपए कीमत की चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं।

खुर्जा पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरोह बनाकर चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देते थे। आसपास के विभिन्न जनपदों में चोरी की काफी वारदातों को अंजाम दे चुके थे। पकड़े गए आरोपियों में खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव मलगोसा निवासी वकील और पहासू के गांव अटेरना निवासी रिंकू हैं। खुर्जा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुंडाखेड़ा रोड स्थित आबिदा नगर से दोनों आरोपियों को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा था। फरार हुए दोनों आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts