Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशKaushambi gas cylinder blast: गैस सिलेंडर ब्लास्ट, महिला गंभीर रूप से झुलसी

Kaushambi gas cylinder blast: गैस सिलेंडर ब्लास्ट, महिला गंभीर रूप से झुलसी

-

– सुबह चाय बनाते समय रेगुलेटर से हुआ गैस रिसाव, परिजन जान बचाकर भागे

कौशांबी। चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर गांव में गुरुवार सुबह एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसा सुबह लगभग 8 बजे चाय बनाते समय गैस रिसाव के कारण हुआ।

 

 

सुधवर गांव निवासी बुधनाथ की पत्नी कलावती देवी के घर में उनकी बहू सराध्या देवी रसोई में चाय बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर के रेगुलेटर से गैस का रिसाव शुरू हो गया और देखते ही देखते आग भड़क उठी।

आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार के सदस्य जान बचाकर बाहर भागे। इसी बीच सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर कलावती देवी गंभीर रूप से झुलस गईं।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल कलावती देवी को तत्काल चायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने गैस एजेंसी संचालक को भी घटना की जानकारी दे दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts