HomeAccident NewsAligarh accident: रिटायर्ड आरपीएफ कर्मी को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

Aligarh accident: रिटायर्ड आरपीएफ कर्मी को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

-

– मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, ड्राइवर फरार।

अलीगढ़। थाना गभाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक सड़क हादसे में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक रिटायर्ड कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना आज 30 अप्रैल 2026 को हुई। गांव चादनेर निवासी 63 वर्षीय भूदेव सिंह पुत्र गोपी सिंह आरपीएफ से लगभग तीन वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:00 बजे वह अपनी नियमित मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। गभाना नेशनल हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भूदेव सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। गभाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

मृतक भूदेव सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें उनके चार विवाहित बेटे— गुड्डू (38), मनोज (32), फूल सिंह (30) और राहुल (28) शामिल हैं। पिता की आकस्मिक मृत्यु की खबर से परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव वालों के अनुसार, भूदेव सिंह शांत स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह अपना अधिकांश समय परिवार और सामाजिक कार्यों में व्यतीत करते थे। बृहस्पतिवार सुबह की यह सैर उनके जीवन की अंतिम यात्रा बन गई।

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts