HomeAccident NewsKanpur Accident: बोलेरो ने दरोगा सहित 2 को रौंदा, एक की मौत,...

Kanpur Accident: बोलेरो ने दरोगा सहित 2 को रौंदा, एक की मौत, दरोगा गंभीर

-

– टेंट कारोबारी की मौत, दरोगा की हालत गंभीर; चालक की तलाश जारी।

कानपुर। तेज रफ्तार बोलेरो ने दरोगा समेत 3 लोगों को रौंद दिया। हादसे में टेंट कारोबारी की मौत हो गई, जबकि दरोगा और एक बाइक सवार घायल हो गए। दरोगा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

 

Kanpur Accident

 

पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात टिकरा चौकी पर तैनात दरोगा प्रदीप कुमार (29) गश्त पर थे। इसी दौरान कल्याणपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

करीब 500 मीटर आगे जाकर बोलेरो ने बाइक सवार और टेंट कारोबारी फूल सिंह कुशवाहा (45) को भी रौंद दिया। इसके बाद बोलेरो लगभग 300 मीटर दूर जाकर एक गड्ढे में पलट गई।

हादसे में फूल सिंह कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मंगलवार सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दरोगा प्रदीप कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की तलाश में 2 टीमें गठित की हैं। घटना बिठूर क्षेत्र की है।

कल्याणपुर के कश्यप नगर निवासी फूल सिंह कुशवाहा टेंट का कारोबार करते थे। उनके भतीजे मनीष कुशवाहा ने बताया- सुंदरम पार्टी लॉन में हमारा टेंट लगा हुआ था। वहां काम खत्म करके हम देर रात करीब डेढ़ बजे वापस लौट रहे थे। जैसे ही हम लोग टिकरा पुल के पास पहुंचे और रुके, उसी समय कल्याणपुर की ओर से एक तेज रफ्तार बोलेरो आई। उसने सबसे पहले सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को कुचल दिया, फिर हमारे चाचा को रौंद दिया। गाड़ी करीब 50 मीटर तक उन्हें घसीटते हुए ले गई। इसके बाद वह आगे जाकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गई।

वहीं, इससे पहले करीब 500 मीटर पहले बिठूर थाना क्षेत्र की टिकरा चौकी पर तैनात दरोगा प्रदीप कुमार अपने फोर्स के साथ मकसूदाबाद क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में फूल सिंह, दरोगा प्रदीप कुमार और एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह फूल सिंह की मौत हो गई। वहीं दरोगा की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि बाइक सवार को मामूली चोटें आई थीं, जिनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया।

एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया- आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts