Homeउत्तर प्रदेशShamliकांधला: अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

कांधला: अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

-


कांधला। विकास प्राधिकरण की टीम ने कस्बे में अवैध रूप से काटी जा रही दो कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कराया। कॉलोनी स्वामियों के विरुद्ध नोटिस जारी कर दोबारा से अवैध निर्माण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

मंगलवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना के निर्देश पर विकास प्राधिकरण की टीम कस्बे में पहुंची। टीम ने मोहल्ला खेल तालाब वाले मंदिर के निकट कब्रिस्तान वाली सड़क पर अवैध रूप से काटी गई पांच बीघा कॉलोनी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त करा दिया।

इसके बाद विकास प्राधिकरण की टीम कस्बे के बाईपास मार्ग पर पहुंची। यहां पुराने पीएनबी के समीप फारुख सिद्दीकी ने 12 बीघा भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग कर उस पर निर्माण कार्य किया था।

विकास प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी मशीन से गिरा दिया। आरोप है कि नोटिस के बावजूद स्वामियों ने कोई ध्यान नहीं दिया था। इसके बाद विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts