Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: रामभद्राचार्य की कथा से पहले निकाली कलश यात्रा

मेरठ: रामभद्राचार्य की कथा से पहले निकाली कलश यात्रा

-

  • भामाशाह पार्क से शुरू हुई कलश यात्रा में जमकर झूमी महिलाएं और श्रद्धालु।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर में आज 8 सितंबर से 16 सितंबर तक जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दिव्य शक्ति ट्रस्ट द्वारा भामाशाह पार्क (विक्टोरिया पार्क) में हो रहा है और इसका उद्देश्य सनातन धर्म का जनजागरण है। कथा का वाचन प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक होा। कथा स्थल पर विशेष जर्मन हैंगर का पंडाल तैयार किया जा रहा है। ताकि, जिसमें भक्तों के लिए वातानुकूलित माहौल होगा। कथा से पहले सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा निकालकर किया गया। विक्टोरिया पार्क से शुरू हुई इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुई। बैंड-बाजों पर बजती धार्मिक धुनों पर महिलाओं ने नृत्य भी किया। इस कलश यात्रा के बाद कथा समारोह का शुभारंभ हुआ।

बता दें कि, कथा सुनने के लिए शहर के होटलों में भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वीआईपी गेट, पब्लिक गेट और शौचालय, पीने के पानी जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, आयोजन के लिए दिल्ली और गुड़गांव से टीम आई है, जिसने मंच और पंडाल की व्यवस्था संभाली है। कथा का लाइव प्रसारण भी एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा।

क्रांतिधरा मेरठ में सोमवार से दिव्य शक्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में पद्मविभूषण जगतगुरु तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज की अमृत वाणी द्वारा श्री राम कथा का आयोजन कलश यात्रा के उपरांत शुरू किया गया। बता दें कि, शाम चार बजे से सात बजे तक स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज कथा करेंगे। यह आयोजन 16 सितंबर तक होगा।

दिव्य शक्ति ट्रस्ट की संस्थापिका श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर लाडली सरकार ने बताया कि सोमवार से भामाशाह पार्क में रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार सुबह भामाशाह पार्क से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महामंडलेश्वर लाडली सरकार ने बताया कि, आठ से 16 सितम्बर तक भामाशाह पार्क में रामकथा होगी। जगतगुरु शंकराचार्य तुलसी पीठ के संस्थापक स्वामी रामभद्राचार्य महाराज राम कथा कहेंगे। रामकथा को लेकर भामाशाह पार्क में तैयारी पूरी कर ली गई है।

सोमवार की सुबह कलश यात्रा और दोपहर को भामाशाह पार्क में स्वामी रामभ्रदाचार्य महाराज कथा का शुभारंभ करेगे। कथा को लेकर आयोजकों में उत्साह है। कथा के दौरान करीब दो सौ स्वयंसेवक मौजूद रहेगें। स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज की कथा को लेकर मेरठ में खास उत्साह है। माना जा रहा है कि, मेरठ ही नहीं दिल्ली, नोएडा और आस-पास के विभिन्न शहरों से भी लोग सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाएंगे।

आयोजकों के अनुसार रामकथा को लेकर भामाशाह पार्क में तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रवीण शर्मा दिल्ली वालों ने बताया कि, इस कथा द्वारा सनातन धर्म के नवयुवकों को भी धर्म और जागृति का पाठ व उत्साहवर्धन किया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts