Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशजनेश्वर मिश्र पार्क में 2200 तरह के गुलाब खिले

जनेश्वर मिश्र पार्क में 2200 तरह के गुलाब खिले

-

लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क में भीषण गर्मी में गुलाब खिल रहे हैं। जून का महीना और 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाते तापमान के बावजूद पार्क में गुलाब के फूल डालियों पर झूम रहे हैं। इन दिनों रोज गार्डेन में लोग पहुंच रहे हैं। 12 जून को राष्ट्रीय लाल गुलाब दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर रोज गार्डेन में जुटे पर्यावरण प्रेमियों ने एलडीए के हॉर्टीकल्चर वर्क की जमकर तारीफ की।

लखनऊ विकास प्राधिकरण रोज गार्डेन में ह्यद रेड रिवाइवलह्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं, रचनाकारों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकतार्ओं ने हिस्सा लिया। प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक नागरिकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका निभाई। इस दौरान लोगों ने गुलाब की विभिन्न प्रजातियों की खूबसूरती को कैमरे में कैद किया। इस चिल्लाती हुई गर्मी में लोगों ने गुलाब के साथ वक्त गुजर कर सुकून की सांस लिया।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित यह रोज गार्डन देश का दूसरा सबसे बड़ा रोज गार्डन है। यहां 15 एकड़ क्षेत्रफल में गुलाब की 2200 से अधिक प्रजातियां और 10 हजार से अधिक पौधे रोपे गए हैं। विशेष बात यह है कि वैज्ञानिक सिंचाई और उद्यान प्रबंधन तकनीक की सहायता से भीषण गर्मी के मौसम में भी गुलाब की सुंदरता और गुणवत्ता को बनाए रखा गया है।

कार्यक्रम में एलडीए के उद्यान अधिकारी शशि कुमार भारती ने लोगों को पौधरोपण और सिंचाई की आधुनिक तकनीकी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य है रोज गार्डेन का संरक्षण। साथ ही विभाग की ओर से पर्यावरण को बचाने की महिम भी चलाई जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts