Homepolitics newsकांग्रेस के अधिवेशन में जम्मू-कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा

कांग्रेस के अधिवेशन में जम्मू-कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा

-

  • बीजेपी बोली: उनकी नीयत भारत को तोड़ने की।

एजेंसी, नई दिल्ली। कांग्रेस का बेलगावी अधिवेशन अब गलत कारणों से चचार्ओं में है। इस अधिवेशन को लेकर जो पोस्टर लगाए गए थे उसमें भारत के मानचित्र को गलत दिखाया गया था। इस मानचित्र में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। बीजेपी ने इस मैप को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस की नीयत भारत तोड़ने की है।

बीजेपी के शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कहती है कि भारत जोड़ो लेकिन आज बेलगावी अधिवेशन में उन्होंने देश का जो मैप लगाया है, उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। इस मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान में और अक्साई चीन को चीन में दिखाया गया है। इस मैप को अपने अधिवेशन के दौरान इस्तेमाल करना ये साफ करता है कि कांग्रेस की मानसिकता हमेशा भारत के टुकड़े करने की रही है।

कांग्रेस की तरफ कोई बयान नहीं आया है। बीजेपी आज सुबह (गुरुवार) से ही इस पोस्टर को लेकर हमलावर है। बीजेपी ने इस पोस्टर के सामने आने के बाद कहा है कि चाहे बात जॉर्ज सोरोस का मामला हो या फिर शशि थरूर के नामांकन के समय का इस्तेमाल की किए गए भारत के मैप का हो, कांग्रेस समय समय पर इस तरह की गलती करते रही है। हालांकि, बाद में शशि थरूर ने उस मानचित्र को लेकर माफी मांगी थी। बेलगाव अधिवेशन के दौरान पोस्टर पर जो मैप दिखाया गया है उसे लेकर कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts