Homeउत्तर प्रदेशMeerutजेल में बंद पति ने फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक,...

जेल में बंद पति ने फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के महताब की रहने वाली एक महिला ने चोरी के मामले में जेल में बंद पति पर जेल से ही फोन पर तीन तलाक देने और ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा रिश्तेदार से हलाला करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। पीड़ित महिला का आरोप है कि हलाला करने के बाद रिश्तेदार ने और उसके ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। अब वह न्याय को भटक रही है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है। पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने आरोपियों पर सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

महताब की रहने वाली चाहत पुत्री युसूफ ने बताया कि उसका निकाह करीब दो साल पहले देहली गेट क्षेत्र के रहने वाले नवेद के साथ हुआ था। चाहत ने बताया कि शादी के बाद उसे जानकारी मिली कि पति नावेद एक अपराधी किस्म का है। उसके खिलाफ चोरी के मुकदमे दायर हैं। उसका पति हैदराबाद के थाना बेगम बाजार से चोरी के केस में हैदराबाद जेल में बंद है।

पीड़िता ने बताया कि तीन दिन पहले उसके पति का जेल से फोन आया और आरोपी पति ने उसे जेल से ही फोन पर तीन तलाक दे दिया। मामले की जानकारी उसने अपने परिवार वालों को दी, जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने अपने एक रिश्तेदार से शुक्रवार को उसका ये कहते हुए हलाला करा दिया कि फिर उसका निकाह नावेद से कराएंगे।

पीड़िता ने बताया कि हलाला कराने के बाद उसके ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया है। खुद के साथ एक बड़ा छल होने के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी थाना पुलिस से की, लेकिन थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की। मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने आरोपियों पर सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts