Homeउत्तर प्रदेशAyodhyaसांसद चंद्रशेखर के बयान पर जगदगुरु परमहंस आचार्य हुए नाराज

सांसद चंद्रशेखर के बयान पर जगदगुरु परमहंस आचार्य हुए नाराज

-

– जगदगुरु ने थाने में दी सांसद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए तहरीर।


अयोध्या। एससी एसटी कानून के विरोध को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ तहरीर दी गई है। यह शिकायत तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कोतवाल अयोध्या को दी है। जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा है कि चंद्रशेखर ने आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को संविधान के खिलाफ बताया है। आचार्य ने कहा कि न्यायपालिका, संविधान के रक्षा के लिए है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को संविधान के खिलाफ कहना, यह न्यायपालिका के खिलाफ अविश्वास पैदा करना है।

जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि सांसद चंद्रशेखर आजाद के बयान से देश में अराजकता का माहौल फैल सकता है। न्यायपालिका के प्रति लोगों में निष्ठा कम हो सकती है। जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा है कि मैं चंद्रशेखर आजाद के बयान से आहत हूं। भारत बंद सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ चल रहा है। फैसले के खिलाफ प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए था. पुनर्विचार याचिका डालनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि जो देश के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को नहीं मानता, वह भारत का नागरिक नहीं हो सकता।

 

बहुत आहत करने वाला विषय, कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए

जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि देश की सबसे बड़ी अदालत का अपमान हो रहा है। यह बहुत आहत करने वाला विषय है। दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई होनी चाहिए। मैंने दुखी होकर पुलिस को अपनी शिकायत सौंपी है। यह बहुत संवेदनशील मामला है। देश का कोई भी नागरिक कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल कर सकता है। यह हमारे देश में व्यवस्था है, लेकिन आपको सुप्रीम कोर्ट के सम्मान की रक्षा करनी है। यह फैसला अगर सुप्रीम कोर्ट का है तो उसका मान-सम्मान करना ही चाहिए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts