HomeTrendingईरान का अमेरिका को सीधा चैलेंज

ईरान का अमेरिका को सीधा चैलेंज

-

– अराघची के बयान से भड़क उठेंगे ट्रंप।

US-Iran War: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक बार फिर अमेरिका को चेतावनी दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिका फिर से युद्ध की स्थिति पैदा करता है तो तेहरान यूएस आर्मी को पहले से भी कहीं ज्यादा भारी नुकसान पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अराघची ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि ईरान अमेरिकी फाइटर जेट्स को मार गिराने में जरा भी नहीं हिचकेगा।

 

 

अमेरिकी रिपोर्ट का दिया हवाला: ईरानी विदेश मंत्री ने अपने बयान के पीछे कांग्रेस की रिसर्च सर्विस की ही एक हालिया रिपोर्ट का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि खुद यूएस के इंटरनल डॉक्यूमेंट और रिपोर्टों में यह माना गया है कि ईरान के साथ पिछले संघर्षों या तनातनी में अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

क्या बोले अराघची?: रिपोर्ट के आंकड़ों पर जोर देते हुए अराघची ने दावा किया कि ईरान के साथ हुए सैन्य टकराव में अमेरिका के अनुमानित 42 हाईटेक फाइटर जेट्स तबाह हुए थे। उन्होंने कहा, ‘अगर युद्ध फिर से शुरू होता है तो ईरान अमेरिका के और ज्यादा विमानों को तबाह करने की पूरी क्षमता रखता है और इसके लिए पूरी तरह तैयार है।’

अमेरिकी कांग्रेस की रिसर्च एजेंसी कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (CRS) की एक ऑफिशियल रिपोर्ट के मुताबिक, 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान फाइटर जेट और ड्रोनों सहित कम से कम 42 अमेरिकी विमान तबाह या डैमेज हो गए।

कौन-कौन से विमान हुए तबाह?

क्षतिग्रस्त विमानों में चार F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट, एक F-35A लाइटनिंग II, एक A-10 थंडरबोल्ट II, सात KC-135 स्ट्रैटोटैंकर फ्यूल भरने वाले विमान, एक E-3 सेंट्री AWUACS, दो MC-130J कमांडो II स्पेशन ऑपरेशन विमान, एक HH-60W जॉली ग्रीन II हेलीकॉप्टर, 24 MQ-9 रीपर ड्रोन और एक MQ-4C ट्राइटन ड्रोन शामिल हैं।

US-ईरान में बढ़ा टकराव

शांति के लिए जारी प्रयासों के बीच अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है। दोनों ओर से एक-दूसरे पर तीखी बयानबाजी जारी है। डोनाल्ड ट्रंप तो समझौता न होने पर ईरान पर हमले की संभावित तारीख का भी ऐलान कर चुके हैं। वहीं, ईरानी ने पलटवार करते हुए चेतावनी दी है कि अगर उनके देश या नेतृत्व पर भविष्य में कोई हमला हुआ तो इसका ‘तबाही मचाने वाला’ जवाब दिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts