HomeWorld Newsअमेरिका-ईरान युद्ध: ईरान को मिलने लगा होर्मुज से टोल

अमेरिका-ईरान युद्ध: ईरान को मिलने लगा होर्मुज से टोल

-

– पहला पेमेंट कैश में मिला और बैंक में जमा भी हो गया।

US Iran War : ईरान के सेंट्रल बैंक ने पुष्टि की है कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर लगाए गए नए ट्रांजिट टोल से मिलने वाला पैसा अकाउंट में जमा हो गया है। Iran ने जंग के संकट को आपदा में अवसर बना लिया है। Iran ने जंग के बीच होर्मुज की नाकेबंदी करके टोल वसूलना शुरू किया है और उसे इस टोल की पहली पेमेंट कैश में मिली है, और यह Iran के सेंट्रल बैंक में जमा भी हो चुका है। यह दावा ईरान की तरफ से किया जा रहा है। Iran के सेंट्रल बैंक ने पुष्टि की है कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर लगाए गए नए ट्रांजिट टोल से मिलने वाला पैसा सफलतापूर्वक जमा हो गया है।

 

 

Iran के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार, यह पैसा “कैश करेंसी” में मिला और सेंट्रल बैंक के खातों में जमा किया गया है। इससे यह साफ हो गया है कि पेमेंट किस रूप में हुआ है। दरअसल इससे पहले खबर आ रही थी कि ईरान यह ट्रांजिट टोल बिटकॉइन या दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में ले रहा है।

“होर्मुज पर केवल ईरानी जनता का अधिकार है”

इस रिपोर्ट के अनुसार Iran की संसद के उपाध्यक्ष हमीदरेजा हाजीबाबाई ने भी कहा कि होर्मुज से मिलने वाली पहली कमाई पहले ही सेंट्रल बैंक के खाते में जमा हो चुकी है।

”कुहदश्त में एक जनसभा में बोलते हुए हाजीबाबाई ने कहा कि होर्मुज ईरान की जनता का है और इस पर किसी बाहरी देश को बात करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, “इस रास्ते से गुजरने वाले सभी जहाजों को ईरानी रियाल में टोल देना होगा। यह Iran के समुद्री क्षेत्र का उपयोग करने के बदले सही फीस है।” उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर अमेरिका अपनी आक्रामक नीतियां जारी रखता है, तो ईरान किसी भी जहाज को होर्मुज से गुजरने नहीं देगा।”

उन्होंने आगे कहा, “अब तक दो नियम तोड़ने वाले जहाजों को पकड़ा जा चुका है, और जरूरत पड़ने पर यह संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि Iran की संप्रभुता की रक्षा हो सके।” संसद उपाध्यक्ष ने कहा कि होर्मुज पर ईरान का कंट्रोल विदेशी प्रभाव के खिलाफ देश के विरोध का बड़ा नतीजा है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत के कारण अमेरिका के युद्धपोत 200 किलोमीटर पीछे हट गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल और 35 प्रतिशत गैस इसी होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरती है। इससे यह पता चलता है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में ईरान की कितनी बड़ी भूमिका है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts