– गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल को करेंगे पीएम मोदी।
Ganga Expressway News Update: यूपी में एक बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना का शुभारंभ होने जा रहा है, 29 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी हरदोई जिले के मल्लावां से Ganga Expressway का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा है और इसे प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बताया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक बनाया गया है और यह यूपी के 12 जिलों को आपस में जोड़ेगा। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से यात्रा समय में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।


