Homeउत्तर प्रदेशMoradabad'अब हिंदुस्तान 15 साल पहले वाला नहीं रहा': इकरा हसन

‘अब हिंदुस्तान 15 साल पहले वाला नहीं रहा’: इकरा हसन

-

– सरकार माइनॉरिटी को दबा रही, कब घर पर बुलडोजर या भीड़ आ जाए पता नहीं।

मुरादाबाद। सपा सांसद इकरा हसन ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों को लगातार दबाया जा रहा है। अफसोस की बात यह है कि यह सब खुद सरकार के इशारे पर हो रहा है।

सपा सांसद ने कहा कि पिछले 10-15 सालों में देश में नफरत का माहौल बना है। माइनॉरिटी में डर है कि कब उनके घर पर भीड़, मुकदमे और बुलडोजर आ जाएगा। इकरा ने कहा कि हम मांग करते हैं कि सरकार देश के सभी नागरिकों को आजादी और गरिमा से जीने का अधिकार दे।
इकरा ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम ऐसी सरकार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इकरा हसन शुक्रवार देर रात सपा विधायक मोहम्मद फहीम के आवास बिलारी पहुंचीं। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ये बातें कहीं।

इकरा हसन ने कहा कि देश का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। 15 साल पहले जो हिंदुस्तान हुआ करता था, वो अब नहीं है। देश में नफरत बढ़ी है। आज पड़ोसी-पड़ोसी से नफरत कर रहा है। ये सब सरकार की पॉलिसी और नीतियों का असर है।

इकरा हसन ने कहा कि हमें बहुत पीछे धकेल दिया गया है। हमें वक्त लगेगा, लेकिन हम इसे सही करेंगे। उम्मीद पर दुनिया कायम है और हमें लगता है कि आने वाला वक्त बेहतर होगा। सरकार से हम मांग करते हैं कि देश में सभी लोगों को हिम्मत हौसले और गरिमा के साथ जीने का मौका दें।
सपा सांसद ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि जिस देश में माइनॉरिटी को इस कदर दबाया जाता है, वो देश कभी तरक्की नहीं कर पाता। आज मुस्लिमों में इस बात का खौफ है कि पता नहीं कब किसके घर पर बिना बात बुलडोजर चल जाएगा। भीड़ आ जाएगी या फिर मुकदमे लग जाएंगे।

2027 में सपा फिर से यूपी में सरकार बनाएगी

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर इकरा हसन ने कहा कि सपा पूरी तैयारी में है। सपा पिछली लोकसभा के नतीजों को दोहराएगी और यूपी में अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि सपा और पीडीए मजबूत है। सभी लोग मजबूती से तैयारियों में जुटे हैं। 2027 में सपा फिर से यूपी में सरकार बनाएगी।

अब महिलाएं खुद उठा रही हैं अपनी आवाज

महिला रिजर्वेशन बिल के बारे में इकरा हसन ने कहा- सरकार ने 33 फीसदी रिजर्वेशन दिया है। लेकिन महिला रिजर्वेशन का बिल धरातल पर उतरना जरूरी है। हमें महिलाओं को लीडरशिप देने की जरूरत है। वो वक्त चला गया कि महिलाओं की आवाज कोई और उठाता था। अब महिलाएं खुद अपनी आवाज उठा सकती हैं। आज महिलाएं खुद लीडरशिप ले सकती हैं और समाज की दिशा तय कर सकती हैं।

नफरत के खिलाफ संदेश

इकरा हसन ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा- हम सबको साथ लेकर चलना होगा। देश तभी तरक्की करेगा, जब हर धर्म और हर वर्ग को बराबरी का हक मिलेगा। नफरत की राजनीति हमें कहीं नहीं ले जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts