spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingसंभल में कल भी बंद रहेगा इंटरनेट, सांसद बर्क पर FIR, 25...

संभल में कल भी बंद रहेगा इंटरनेट, सांसद बर्क पर FIR, 25 लोग गिरफ्तार, जाने आज कैसे हैं हालात?

-


Sambhal Violence: संभल हिंसा मामले में दो थानों में 07 मुकदमे दर्ज हुए हैं एसपी संभल ने बताया कि सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क़ और स्थानी सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे नवाब सुहैल इकबाल को भी आरोपी बनाया गया है। दंगाई को भड़काने का आरोप है।

एसपी ने कहा- धारा 163 लागू

एसपी ने कहा कि संभल में धारा 163 लागू है, चप्पल जूतों के बीच ये हथियार भी बरामद हुआ है। इससे पता चलता है कि उनका क्या उद्देश्य था। पत्थरबाजों की मंशा को पुलिस ने पूरा नहीं होने दिया। मैं उम्मीद करता हूं कि आगे भी ये शांति व्यवस्था कायम रहेगी। जियाउर्ररहमान बर्क को 167 बी का नोटिस दिया गया था। उन्होंने भीड़ को उकसाया था। उसी का कारण था कि एकसाथ कई लोग आ गए। भीड़ की तरफ से फायर आया, 25 गिरफ्तारी हुई है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। संभल में मामला कंट्रोल में है। इंटरनेट कल भी बैन रहेगा, 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

ओवैसी ने कहा- संभल में फायरिंग नहीं , मर्डर हुआ है

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि संभल में फायरिंग नहीं , मर्डर है। दोषी पुलिस वालों पर कार्यवाही हो। यूपी में कानून व्यवस्था है या नही ? हिंसा की निष्पक्ष जांच कैसे होगी किस बुनियाद पर सर्वे किया गया है। संविधान के फंडामेंटर राइट्स पर उल्लंघन है दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। जिस पे चाहे कर लीजिए एफआई। जज, जयूरी आप हैं। इस तरह के सर्व से निष्पक्षता की उम्मीद नहीं है।

 

आज संभल में कैसे हालात? डीएम ने दी अहम जानकारी

DM ने कहा कि कल से स्थितियां पूरी तरह सामान्य हैं। पूरी टीम ग्राउंड पर हैं, स्थितियां पूरी तरह सामान्य हैं। 19 नवंबर को सब शांतिपूर्ण तरीके से हुआ था। कल भी 10 बजे तक पूर्ण शांति थी। जैसे ही यह घोषणा हुई कि सर्वे समाप्त हो चुका है, इसके बाद पथराव शुरू हो गया। इसकी योजना रातों रात बनाई गई थी। इन्होंने अपने ही लोगों के उपर पत्थरबाजी की। घऱों से भी हथियार बरामद हुए हैं, 10-15 किमी के एरिया से लोगों को बुलाया गया था।

यूपी स्थित संभल में जामा मस्जिद के सर्वे का काम पूरा हो गया है। सर्वे के बाद जो रिपोर्ट तैयार की गई है वह 29 नवंबर के बाद कोर्ट में पेश किए जाएगी। इस दौरान जमकर आगजनी और प्रदर्शन हुए। वहीं पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि हालात नियंत्रण में हैें। इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है, कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। शहर का इंटरनेट बंद कर दिया है और स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

जिला प्रशासन ने फैसला किया है कि सीसीटीवी से प्रदर्शनकारियों की पहचान की जाएगी। दरअसल एक पक्ष का दावा है कि संभल जामा मस्जिद वाली जगह हरिहर मंदिर है। इसके लिए विष्णु शंकर जैन की अगुवाई में एक पक्ष कोर्ट पहुंचा और वहां से सर्वे का आदेश मिला।

संभल में शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने पहुंची सर्वेक्षण टीम ने स्थानीय लोगों से पथराव बंद करने की अपील की। संभल में हुई पत्थरबाजी की घटना पर डीजीपी यूपी प्रशांत कुमार का कहना है, “कोर्ट के आदेश पर संभल में सर्वे कराया जा रहा है। कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है। मौके पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। स्थिति नियंत्रण में है, पुलिस पत्थरबाजों की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।”

संभल में शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए जब सर्वेक्षण दल पहुंचा तो पथराव की घटना हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया, वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन द्वारा संभल के सिविल जज की अदालत में मस्जिद के मंदिर होने का दावा करते हुए दायर याचिका के बाद 19 नवंबर को स्थानीय पुलिस और मस्जिद की प्रबंध समिति के सदस्यों की मौजूदगी में इसी तरह का सर्वेक्षण किया गया।

संभल के शाही जामा मस्जिद में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच सर्वेक्षण करने के लिए एक सर्वेक्षण दल पहुंचा। वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन द्वारा संभल के सिविल जज की अदालत में मस्जिद के मंदिर होने का दावा करने वाली याचिका दायर करने के बाद, 19 नवंबर को स्थानीय पुलिस और मस्जिद की प्रबंध समिति के सदस्यों की मौजूदगी में इसी तरह का सर्वेक्षण किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts