Homeउत्तर प्रदेशMeerutअंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान और पति के खिलाफ लगा चोरी का आरोप 

अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान और पति के खिलाफ लगा चोरी का आरोप 

-

  • किराए के फ्लैट का सामान चुराने, तोड़फोड़ का आरोप, थाने पहुंची पीड़िता

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान और उनके पति सचिन प्रताप सिंह के खिलाफ किराए के मकान से सामान चुराने और तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया है। बता दें मकान मालिक ने नौचंदी थाने में अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या और उनके पति के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल मकान मालकिन बबीता गुप्ता द्वारा थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि दिव्या और उसके पति ने फ्लैट का सामान चोरी किया और बिना बताए मकान खाली कर चले गए।

मामला नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर का है। यहां बसेरा अपार्टमेंट में बबीता गुप्ता का घर है। बबीता गुप्ता ने नौचंदी थाने में शिकायत करते हुए आरोप लगाया। कि उन्होंने अपना फ्लैट दिव्या काकरान उसके पति सचिन प्रताप सिंह को फुल फर्नीशड रूप से दिया था। प्रापटी डीलर ने ही इसकी डील कराई थी 10 अप्रैल 2023 को 15हजार रुपया महीना किराए पर फ्लैट दिया। बबीता ने शिकायत करते हुए कहा कि दोनों किराएदारों ने 15 जून 2023 को अचानक घर खाली कर दिया और चाबी प्रापर्टी डीलर हर्षित को सौंप दी।

बबीता ने आरोप लगाया कि जब वो शाम को मकान में चैकिंग करने गई तो मकान में काफी तोड़फोड़ मिली। काफी सामान भी गायब मिला। इसकी वजह से मकान को काफी नुकसान हुआ है। पीड़िता को 30 हजार रुपए की राशि का भी नुकसान हुआ है।

वहीं दिव्या के भाई दीपक काकरान ने बताया कि दो महीने दिव्या, सचिन इस घर में रहे थे। एसी अलग-अलग रूम में कराए, फ्रिज भी रिपेयर कराया। मकान मालिक पर एडवांस किराए के 15हजार रुपए बकाया था। मकान मालिक न तो उस एडवांस मनी का एडजेस्टमेंट किया। न ही रिपेयरिंग, पेंट, मेंटिनेंस का खर्चा दिया। बल्कि दिव्या के ऊपर डीसी 41हजार रुपए का बिल चढ़ा दिया। इसके बावजूद मकान मालिक ने दिव्या के खिलाफ ही थाने में शिकायत कर दी। एक महीने पहले ही घर चेंज कर लिया था। एसी का रिमोट, लाइटर, चादर जैसी चीजों की चोरी का इल्जाम लगा रहे हैं। ऐसी चीजें को कौन चुराते हैं। हमारा वकील और सचिन भी उनके खिलाफ थाने जाएंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts