Homeदेशकराची में हमला करने के लिए तैयार थी भारतीय नेवी

कराची में हमला करने के लिए तैयार थी भारतीय नेवी

-

नई दिल्ली: पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद के खिलाफ भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पूरी दुनिया को ये संदेश दे दिया कि भारत किसी भी तरह के आतंक को बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर कोई भारत में शांति को भंग करने की कोशिश करेगा तो हम उसके घर में घुसकर मारेंगे। रविवार को सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीएनओ वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने खुलासा किया कि भारतीय नेवी कराची पर हमला करने के लिए तैयार थी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान अगर एक कदम भी गलत उठाएगा, तो उसे पता है कि हमारा जवाब क्या होगा।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय नौसेना भी तुरंत एक्शन में आ गई। आतंकी हमले के महज 96 घंटों के भीतर नौसेना ने अरब सागर में अपने वाहक युद्ध समूह, सतही बल, पनडुब्बियों और विमानन परिसंपत्तियों को तैनात कर युद्ध की पूरी तैयारी कर ली। हथियारों की फायरिंग के साथ रणनीतियों का परीक्षण किया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर कराची जैसे पाकिस्तानी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की रणनीति को अंजाम दिया जा सके। भारतीय नौसेना की इस ताकत ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts