Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेडिकल में दो दिवसीय "एयरवे मैनेजमेंट" कार्यशाला का शुभारम्भ

मेडिकल में दो दिवसीय “एयरवे मैनेजमेंट” कार्यशाला का शुभारम्भ

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मेडिकल के एनेस्थीसिया विभाग में दो दिवसीय एयरवे मेनेजमेंट पर कार्यशाला की शुरुआत हुई।

कालेज के मीडिया प्रभारी डा. वीडी पाण्डेय ने बताया शनिवार को एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग की दो दिवसीय एयरवे मैनेजमेंट कार्यशला का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विशेषज्ञों द्वारा एयरवे संबंधी शिक्षा ले रहे छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला के पहले दिन उत्तर प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के 70 से अधिक जूनियर डॉक्टरों द्वारा पेपर और पोस्टर प्रस्तुत किए गए। दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के पहले दिन डॉ. श्वेता, डॉ. इतिश्री, डॉ. भावना रस्तोगी और डॉ. पायल जैन द्वारा व्याख्यान दिए गए। कार्यशाला की आयोजन टीम में डॉ. सुभाष, डॉ. विपिन धामा व डॉ. योगेश माणिक शामिल रहे। गौरतलब है कि इन दिनों एनेस्थिसियोलॉजी विभाग एनेस्थीसिया सेवाओं और दर्द प्रबंधन में सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रहा है तथा मरीजों को सघन चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts