HomeCRIME NEWSMEERUT CRIME: पुरानी रंजिश के चलते युवती पर पटाखे से हमला, युवती...

MEERUT CRIME: पुरानी रंजिश के चलते युवती पर पटाखे से हमला, युवती के जले बाल वीडियो

मेरठ में गुरूवार (31 अक्टूबर) रात दबंगों ने घर के बाहर दीपावली के दीए जल रही एक युवती पर पटाखे से हमला बोल दिया। हमले में युवती के बाल जल गए। पीड़िता ने नौचंदी थाने पहुंचकर दबंगों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

-

मेरठ– मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर में पड़ोस के रहने वाले दबंगों ने घर के बाहर दीपावली के दीए जल रही एक युवती पर पटाखे से हमला बोल दिया। हमले में युवती तो बाल बाल बच गई लेकिन इस दौरान उसके बाल जल गए, पीड़िता ने नौचंदी थाने पहुंचकर दबंगों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है पुलिस दबंगों की तलाश कर रही है।

नेहरू नगर के रहने वाले सुनील कुमार वर्मा ने नौचंदी थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनका पड़ोस के रहने वाले लोगों से पुराना विवाद चल है। उसी विवाद के चलते दबंगों ने बृहस्पतिवार देर रात घर के बाहर दीपावली के दीए जल रही उनकी बेटी पर पटाखे से हमला बोल दिया।

दबंगों के हमले में युवती बाल बाल बच है लेकिन इस दौरान उसके बाल जल गए। पीड़िता ने बृहस्पतिवार देर रात अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर दबंगों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने दबंगों की तलाश शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts