HomeCRIME NEWSसूदखोर से परेशान होकर कॉलोनी से पलायन कर रहे लोग, सोमवार को...

सूदखोर से परेशान होकर कॉलोनी से पलायन कर रहे लोग, सोमवार को पीड़ित युवक पहुंचा एसएसपी ऑफिस

मेरठ में एक युवक ने सूदखोर पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। सोमवार (28 अक्टूबर) को युवक आरोपी सूदखोर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसएसपी ऑफिस पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि सूदखोर के डर से कॉलोनी के कई लोग वहां से पलायन भी कर चुके हैं।

-

मेरठ–  मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के डी ब्लॉक समर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने जाकिर कालोनी के रहने वाले सूदखोर पर घर बुलाकर बंधक बनाने के बाद लूटपाट और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी सूदखोर से उसने कुछ समय पूर्व 5% के ब्याज पर रुपए उधार लिए थे। ब्याज सहित रूपये लौटाने के बाद भी आरोपी उससे पेनल्टी के नाम पर रुपए मांग रहा है।

समर कॉलोनी के रहने वाले नवाब सैफी पुत्र इश्तियाक अहमद ने बताया कि उसे कुछ समय पहले रूपों की जरूरत पड़ गई इसके बाद उसने जाकर कॉलोनी गली नंबर 7 के रहने वाले लिफाकत उर्फ पंडित पुत्र जमीर अहमद से दो लाख रुपए 5% के ब्याज पर ले लिए थे।

पीड़ित ने बताया कि वह सूदखोर के ब्याज सहित सभी रुपए लौटा चुका है। उसके बाद भी आरोपी ने पेनल्टी के नाम पर उस पर कुछ बकाया रुपए बताते हुए अपने घर बुला लिया और एक कमरे में बंधक बनाकर उसकी पिटाई करते हुए उसकी जेब में रखे रुपए लूट लिए। पीड़ित का आरोप है कि उसने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की।

 

पीड़ित सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा और आरोपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायती पत्र दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी सूदखोर से परेशान होकर कॉलोनी के कितने लोग कॉलोनी से पलायन कर चुके हैं। आरोपी सूदखोर का कॉलोनी में खौफ है क्योंकि इसकी सेटिंग थाना पुलिस से है और सूद के रुपए न लौटने पर आरोपी पीड़ित के घरों पर पुलिस को भेजकर उनसे उगाही करता है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts