spot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, November 11, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident NewsMEERUT NEWS: खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस हुयी लीक: पति-पत्नी व...

MEERUT NEWS: खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस हुयी लीक: पति-पत्नी व चार बच्चे बुरी तरह झुलसे, स्थिति गंभीर

मेरठ में सोमवार (28 अक्टूबर) देर रात खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से गैस रिसाव होने के चलते घर में आग लग गई। आग से परिवार 4 बच्चों व पति पत्नी समेत 6 लोग बुरी तरह झुलस गए जिन्हें आनन-फानन में मेडिकल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

-

मेरठ- मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित मुल्तान नगर में सोमवार देर रात खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। घर में मौजूद पति-पत्नी सहित उनके चार बच्चे आग की चपेट में आ गए और पूरी तरह झुलस गए जिसके चलते घर में चीख पुकार मच गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से सभी झुलसे हुए परिवार के लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए सभी को मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है।

मुल्तान नगर में सहदेव के मकान में उसकी पत्नी खाना बना रही थी। तभी गैस सिलेंडर समाप्त हो गया सहदेव गैस सिलेंडर बदल रहा था। तभी सिलेंडर की पिन ढीली होने के कारण सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। वहीं पास ही कमरे में मौजूद मंदिर में दीपक जल रहा था। गैस ने दीपक की आग को पकड़ लिया और आग फैलने लग गई।

सहदेव व उसकी पत्नी सहित उनके चार बच्चे शिवम, खुशी और शिव सहित पवन गंभीर रूप से झुलस गए। घर से आ रही चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन, वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां अभी भी उनका इलाज जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts